नवादा टुडे डेस्क
नवादा एनआरसी और सीएए के खिलाफ प्रदर्शन की आड़ में शनिवार को शरारती तत्वों ने नवादा शहर में जमकर उपद्रव किया। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग किया। शनिवार को पार नवादा का इलाका करीब डेढ़ घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा। इस दौरान शरारती तत्वों ने बुंदेलखंड थाने को निशाना बनाया और थाने पर पथराव किया। स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने लाठियां चटकाकर भीड़ को खदेड़ दिया। अनियंत्रित भीड़ को काबू करने में पुलिस को कई घंटे लग गए। घटना के बाद डीएम-एसपी ने खुद सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाला और हालात को नियंत्रण में लिया।
दोपहर 2 बजे के बाद हालत को नियंत्रित कर लिया गया। घटना के बाद प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इस मामले में राजद ने खुद को अलग करते हुए कहा कि उपद्रव की घटना से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है और रोड़ेबाजी करने वाली भीड़ पार्टी के वर्कर नहीं थे। बताया जाता है कि शनिवार को करीब 12 बजे पार नवादा स्थित रजौली बस स्टैंड में प्रदर्शन कर रही भीड़ अचानक अनियंत्रित हो गई। सैकड़ों की संख्या में रहे शरारती तत्वों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया और रोड़ेबाजी करने लगे। जवाब में पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर कर दिया।
लेकिन भीड़ फिर से हमलावर पुलिस पर पथराव करने लगी। शराती तत्वों ने बुंदेलखंड थाना पर भी हमला कर दिया और थाना परिसर में लगे कई जब्त वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान धमाका भी हुआ। कुछ लोग इसे फायरिंग जबकि कुछ लोग इसे बम विस्फोट बता रहें हैं। पथराव के बाद पुलिस शख्त, वीडियो फुटेज खंगाल रही थाने पर हमला और पथराव के बाद पुलिस के तेवर शख्त हो गए।
डीएम कौशल कुमार, एसपी हरि प्रसाथ एस, अभियान एएसपी कुमार आलोक, एएसपी महेन्द्र बसंत्री, एसडीओ अनु कुमार, एसडीपीओ विजय कुमार समेत कई पुलिस अधिकारियों ने रोड़ेबाजी प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। अधिकारियाें ने उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। पुलिस उपद्रवियों की पहचान के लिए घटना के वीडियो फुटेज खंगाल रही है। रूक-रूक कर होती रही रोड़ेबाजी बताया जाता है कि पार नवादा के पुल पार से शुरू हुआ बवाल मस्तानगंज तक पहुंच गया। शनिवार की दोपहर बुंदेलखंड से सटे अंसार नगर एवं मस्तान गंज इलाके में रुक रुक कर करीब डेढ़ घंटे तक लगातार रोड़ेबाजी होती रही।
पुलिस ने टुकड़ियों में बंटे उपद्रवियों को खदेड़ने की कोशिश तो उन लोगों ने झुंड बनाकर बुंदेलखंड थाने पर ही हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। उपद्रवियों पर होगी कड़ी कार्रवाई घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएम कौशल कुमार ने कहा कि शांति-व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि कुछ लोगों की पहचान भी कर ली गई है । उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
























































































































