नवादा की शिवांगी की जीवन में लौट आया वसंत

0
590

नवादा टुडे डेस्क

नवादा के विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान में पिछले छह महीने से अनाथ बनी शिवांगी के जीवन में वसंत लौट आया है। सिंगापुर से आए वसंता कनाका रजनी अत्यम ने बच्ची अनाथ बच्ची को अपनाकर मां का प्यार दिया। छह माह के शिवांगी मां के स्पर्श मात्र से मुस्कुराकर बेटी होने का अहसास मां को कराया।

गुरूवार को जिला पदाधिकारी कौषल कुमार की उपस्थिति में बाल कल्याण समिति द्वारा सिंगापुर के दम्पति बद्रीनाथ ईटा एवं उनकी पत्नी ने गोद लिया। आंधप्रदेश के रहने वाले दम्पति सिंगापुर के एनआरआई भारतीय हैं। बद्रीनाथ ईटा सिंगापुर में ही साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं जबकि पत्नी हाउस वाइफ हैं। वसंता कनका ने बताया कोई संतान नहीं रहने के कारण संतान की चाहत में 7 साल पहले 2013 में गोद लेने के लिए अप्लाई किया था। उन्होंने कहा शिवांगी की मासूमियत से चंद मिनट में ही बच्ची में अपनत्व दिखने लगा है। उन्होंने कहा शिवांगी हमारी बेटी है इसकी परवरिश में कोई कमी नहीं होगी।
     

इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई, नवादा के सहायक निदेषक, संतोष झा, डीपीआरओ गुप्तेष्वर कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस रष्मि रंजन, सीडीपीओ आभा, बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रवीण कुमार, मुकेष कुमार, संस्थान प्रबंधक, आदर्ष निगम, राकेष कुमार आदि उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here