नवादा टुडे डेस्क
काशीचक प्रखंड क्षेत्र के रेबरा-जगदीशपुर पैक्स कार्यालय में शुक्रवार को प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई । अध्यक्षता नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष लाल देवी ने की। मौके पर उपस्थित सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को अध्यक्ष लाल देवी ने जीत की शुभकामनायें दी और पैक्स के सफल क्रियान्वयन में निःस्वार्थ भाव से सहयोग करने की अपील की ।
बैठक में सर्वप्रथम सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । तत्पश्चात सर्वसम्मति से सम्पूर्ण प्रभार ग्रहण करने , धान अधिप्राप्ति प्रारंभ किये जाने , पैक्स का संयुक्त खाता संचालन किये जाने , कैश क्रेडिट लोन लेने तथा धान अधिप्राप्ति हेतु अतिशीघ्र गोदाम भाड़े पर लेने सहित ग्यारह प्रस्ताव पारित किया गया । मौके पर मुकेश कुमार , बखोरी यादव , प्रदीप दास, सर्वीला देवी, गुलाबी देवी समेत सभी सदस्य मौजूद थे।



















































































































