मानव श्रृंखला टास्क जागरूकता के लिए शुरू किया गया हस्ताक्षर अभियान

0
648

नवादा टुडे डेस्क  

कौआकोल जल,जीवन हरियाली,नशा मुक्ति,बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन को लेकर 19 जनवरी को पूरे बिहार में बनने वाली मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर मंगलवार को बीआरसी भवन में प्रधान शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। प्रखण्ड साधनसेवी सह मध्याहन भोजन प्रभारी शंकर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए बीईओ सुशील कुमार ने कहा कि मानव श्रृंखला के सफल निर्माण में शिक्षकों एवं छात्रों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सभी शिक्षकों को सक्रिय रूप से मानव श्रृंखला की सफलता में अभी से ही जुटने की अपील की। एमडीएम प्रभारी शंकर कुमार ने विद्यालय प्रधान को निर्देश देते हुए कहा कि 19 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला को लेकर सभी विद्यालयों में वाद विवाद, पेंटिंग, जागरूकता रैली, रंगोली, मॉक ड्रिल, प्रभातफेरी आदि प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में 19 जनवरी को रविवार रहने के बावजूद भी एमडीएम बनाकर बच्चों को खिलाकर मानव श्रृंखला में भाग लेने का आदेश प्राप्त है,जिसका सभी विद्यालय प्रधान एवं शिक्षक आदेश का हर हाल में पालन करेंगे। बैठक के बाद मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर एमडीएम प्रभारी के सौजन्य से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसकी शुरुआत सीओ सुनील कुमार ने की। मौके पर बीआरपी दिनेश कुमार, प्रीतम कुमार, शिक्षक रामबालक यादव, राकेश यादव, अरुण सिंह, जयप्रकाश मेहता आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here