इंटर परीक्षा में काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं शिक्षक

0
1345

नवादा टुडे डेस्क

वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र में चल रहे इंटर परीक्षा में लगे माध्यमिक शिक्षक व उच्चतर माध्यमिक शिक्षक सरकार के दोहरी नीति से नाराज होकर काला बिल्ला लगाकर परीक्षा का संचालन कर रहे हैं। एसएन सिन्हा महाविद्यालय मैं चल रही इंटर परीक्षा में माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक संजय कुमार, आनंद मेहता, विकास कुमार, अंजेश कुमार, मृत्युंजय ठाकुर, विनोद गुप्ता, कुंदन कुमार वर्मा, राजेश्वर इच्छा गुड्डी आदि शिक्षकों के द्वारा बाहों पर काली पट्टी लगाकर परीक्षा का संचालन में सहयोग किया जा रहा है।

सरकार से नाराज शिक्षकों ने बताया की सरकार हम शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपना रही है। जबकि जो कार्य पुराने शिक्षक कर रहे हैं वही कार्य हम नियोजित शिक्षकों से भी लिया जा रहा है। जब तक पुराने शिक्षकों की भांति नियोजित शिक्षकों को वेतनमान व अन्य सारी सुविधा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। सरकार के विरुद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

समान कार्य के लिए समान वेतन सुविधा की मांग पूरी करने के लिए बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर पूरे बिहार प्रदेश के माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक संघ से जुड़े शिक्षक 24 फरवरी को मैट्रिक परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बताया कि छात्र हित को देखते हुए संघ के आह्वान पर इंटर और मैट्रिक परीक्षा में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो इसलिए सरकार से नाराजगी व्यक्त करने के लिए परीक्षा की शुरुआत 3 फरवरी से ही काला बिल्ला लगाकर हम लोग सुचारू रूप से परीक्षा का संचालन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here