नवादा टुडे डेस्क
रजौली प्रखंड के हरदिया स्थित फुलवरिया जलाशय के पास करीब सवा सौ करोड़ की लागत से बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल जून 2020 तक होगा।
दो पाइपलाइन से होगी जलापूर्ति
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से दो पाइप लाइन से जालपूर्ति की जाएगी। एक पाइप लाइन चितरकोली जाएगी, जो अन्य हिस्सों से थोड़ा ऊंचा स्थल है। वहीं दूसरी पाइपलाइन रजौली के शेष 5 जोन में पानी की आपूर्ति करेगा। हरदिया जलाशय से पानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आएगा। वहां पानी को शुद्ध किया जाएगा।
शुद्ध पेयजल को 2 लाख किलोलीटर क्षमता वाले मास्टर एलिवेटेड हॉस्पिटल स्टोरेज (एमएसएचआर) में रिजर्व होगा। यहीं से हरदिया जोन को 550 किलोलीटर, भाईजी भीता को 250 किलोलीटर, टकुआटांड़ को 650 किलोलीटर, डीह रजौली को 1100 किलोलीटर व तिलैया जोन को 100 किलोलीटर पानी की आपूर्ति की जाएगी। प्रखंड के 10 पंचायतों के 90 गांव को 2825 किलो लीटर फ्लोराइड मुक्त व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी मिलेगा।
ट्रायल के बाद फ्लोराईड वाले गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। योजना के तहत प्रखंड के 10 पंचायतों के चयनित गांवों को फ्लोराइड मुक्त पानी मिलने लगेगा। कंपनी के उपाध्यक्ष सुनील दयाल ने बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सबसे पहले भाईजी भीता जोन को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उसके बाद प्रखंड में निर्धारित किए गए 5 जोन को पानी आपूर्ति की जाएगी।



















































































































