नवादा टुडे डेस्क
जिला सहित राज्यभर में बुधवार से शुरू हो रहे दवा दुकानों की तीन दिवसीय बंदी के आगाज होने के पहले ही दवा दुकानदार और औषधि नियंत्रण प्रशासन में बहस छिड़ गयी है। जहां एक तरफ दवा दुकानदा एकजुटता का प्रदर्शन कर बंदी के समर्थन में सभी दुकानें बंद करने की वकालत कर रहे है।
वहीं औषधी नियंत्रण प्रशासन के औषधि निरीक्षक नवादा-एक व दो पत्र जारी कर निर्देश दिया है। पत्र के अनुसार, राज्य औषधि नियंत्रन, बिहार, पटना के पत्रांक 88 (15) का हवाला देते हुए बताया की बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आहवान परर पूरे राज्य में थोक एव खुदरा दव विक्रेता हड़ताल पर रहेगें।




















































































































