कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़,जदयू निष्ठावानों है की पार्टीः श्रवण कुमार

0
648

नवादा टुडे डेस्क

वारिसलीगंज जनता दल यू सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान सम्मेलन के तहत शनिवार को वारिसलीगंज के श्री गणेश धर्मशाला में विधानसभा स्तर का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री व नवादा प्रभारी श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी की तरह कार्य करता है। जिस प्रकार रीढ़ विहीन व्यक्ति कोई काम करने योग्य नहीं होता है। उसी प्रकार कार्यकर्ता विहीन राजनीतिक पार्टी भी रीढ़ विहीन व्यक्ति की तरह है व कभी सफल नहीं हो सकता है।
     

उन्होंने कहा कि जदयू निष्ठावान कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जिसके बूते ही पिछले 15 साल से बिहार में जदयू की सरकार चल रही है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की बिहार सरकार के द्वारा 15 साल में राज्य की जनता के लिए बहुत सारी योजनाओं चलाई गई है। जिसका लाभ प्रदेश के लगभग सभी घरों तक पहुंच रहा है। इन वर्षों में बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं से भारत सरकार व देश के विभिन्न राज्य की सरकारें प्रभावित हुई है और कुछ योजनाएं नल जल, साइकिल योजना आदि अपने राज्य में भी शुरू करने के लिए अध्ययन के लिए बिहार पहुंच रहे हैं। उसी लाभकारी योजनाओं के बारे में पार्टी के कार्यकर्ता व बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बिहार सरकार के द्वारा 15 साल में किए गए कार्य से मिले लाभ के बारे में आम लोगों को जानकारी देनी है।
   

सम्मेलन की अध्यक्षता शकील अहमद व संचालन प्रखंड अध्यक्ष सहदेव यादव द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित नवादा जिला जदयू अध्यक्ष सह विधान पार्षद सलमान रागीब, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार, विपिन सिन्हा ,शिवशरण मेहता, आरती सिन्हा , जिला प्रवक्ता संजय यादव ,राजेंद्र नट सहित कई कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए 2020 में विधानसभा चुनाव में एक बार पुनः नीतीश कुमार को जिताने के लिए घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने व आम लोगों के लिए सरकार द्वारा चलाए गए लाभकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आवाह्न किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here