नवादा टुडे डेस्क
वारिसलीगंज नगर पंचायत के माफी ग्रामीण रामश्रय सिंह शुक्रवार की शाम सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी हो गए। पीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें चिंताजनक हालत में रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार वे बाजार से घर जा रहे थे अचानक स्थानीय बाईपास के माफी मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रही बाइक की चपेट में आ कर बुरी तरह से जख्मी हो गए।





















































































































