आधुनिक बिहार के निर्माता थे श्रीबाबू, उन्हें भारत रत्न मिलनी चाहिए: अनिल सिंह

0
1688
anil singh

नवादा टुडे डेस्क

बिहार के पहले मुख्यमंत्री डाॅ श्री कृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। आधुनिक बिहार के निर्माता कहे जाने वाले बिहार केशरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर नवादा शहर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। अखिल भारतीय सामान्य जाति संघर्ष मोर्चा ने राजेश कुमार श्री की अगुआई में श्रीबाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित किया। नगर के न्यू एरिया स्थित श्रीकृष्ण स्मारक भवन में आयोजित पुण्यतिथि समारोह में हिसुआ के भाजपा विधायक अनिल सिंह ने माल्यापर्ण के बाद कहा कि श्री बाबू सिर्फ व्यक्ति नहीं विचार थे। उन्हें किसी दल, क्षेत्र या जाति में सीमित नहीं किया जा सकता। वे आधुनिक बिहार के निर्माता थे। वे देश के बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। हम सरकार से इसकी मांग करेंगे।

उनके विकास कार्यो का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता कि उनके समय में बिहार में 27 चीनी मीलें थी और किसानों के चेहरे पर खुशियाली की लाली थी। भाजपा के विधायक और विधान सभा में सतारूढ दल के सचेतक अनिल सिंह ने कहा बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री समाजिक समरसता के अग्रदूत थे और उन्होंने समाजिक समरसता का असल मर्म लोगों को समझाया था। देवघर मंदिर में दलितों का सबसे पहले प्रवेश श्रीबाबू ने हीं कराया था। बिहार राज्य में यह सबसे बड़ी सामाजिक क्रांति थी। लेकिन यह दुर्भाग्य हीं है कि जातीय उन्माद फैलाने वाले वोट के ठेकेदार श्रीबाबू के समाज को सामंती कहकर अपमानित कर रहें हैं।

 श्रीबाबू के सपनों को साकार की जरूरत       

सामान्य जाति संर्घष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार श्री ने कहा कि श्रीबाबू के नाम पर सिर्फ राजनीति नहीं उनके सपने के साकार करने की जरूरत है। सभी को उनके सपने साकार करने के लिए आगे आना होगा। लिए कुछ काम भी हो। कार्यक्रम में मनीष कुमार सिन्हा , राजीव नयन सिंह , नरेंद्र कुमार ,राहुल कुमार, सोनू कुमार, सौरभ कुमार , गोपाल कुमार, नरेंद्र कुमार , पुरुषोतम कुमार, रौनक कुमार , सूरज कुमार आदि मौजूद थे। श्रीकृष्ण स्मारक भवन में संत शरण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पुण्यतिथि समारोह में श्रीबाबू को भारत रत्न देने की मांग की गई। मौके पर कुणाल कुमार, प्रमोद कुमार भोला, चुनचुन सिंह, नवीन कुमार मुन्ना, ओम प्रकाश, नवीन कुमार, राजेश कुमार , दिनेश कुमार, रोहित कुमार अमित कुमार, रौशन कुमार, दिलीप सिंह, विद्यानंद सिंह, सोनू कुमार, राहुल कुमार, सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here