विकास मित्र ने किया विदाई समारोह का कार्यक्रम, अभिभूत दिखे सेवानिवृत बलवंत बहादुर पांडेय

0
1044
town hall

नवादा टुडे 

नवादा की माटी एवं नवादा के लोग बेहद सहृय है। नवादा से मुझे काफी प्रेम मिला। यह बातें सेवानिवृत होने के बाद भव्य विदाई समारोह में जिला कल्याण पदाधिकारी बलवंत बहादुर पांडेय ने कही। उन्होने इस अवसर पर कल्याण विभाग के सारे कर्मियों को धन्यवाद दिया। उन्होनें कहा कि कोई भी पदाधिकारी की सफलता के पीछे उनके कार्यालय में कार्यरत कर्मी होते है। उन्होने अपनी सफलता के सारा श्रेय अपने विभागीय कर्मियों को दिया। 

जिलेभर के विकासमित्रों ने भी दी विदाई

विदाई समारोह के मंच संचालक विकास मित्र रामविलास मांझी ने संचालन के क्रम में कहा कि सेवानिवृत जिला कल्याण पदाधिकारी बलवंत बहादुर पाण्डेय अपने कार्यकुशलता एवं विद्वता के साथ ही कर्मचारियों समेत जिलेभर के विकास मित्रों के चहेते बन गए थे। इस लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों से चलकर अपने तरफ से बलवंत बहादुर पांडेय को सम्मानित करने का मन बनाया। समारोह के दौरान प्रखंडों से आये विकास मित्रों में विकास मित्र संघ के जिला सचिव कुलदीप राजवंशी, उपाध्यक्ष मुकेश राजवंशी, नवादा प्रखंड समन्वयक कामेश्वर मांझी, नवादा अम्बेदकर छात्रावास के छात्रनायक विजय चैधरी, गोविन्दपूर के विकास मित्र अनिल कुमार, मेसकौर से राजेन्द्र मांझी, रोह से प्रमोद कुमार, वारिसलीगंज से रामप्रवेश कुमार, प्रभात रंजन, काशीचक से राजेन्द्र मांझी, नरहट से सुखदेव राजवंशी, नारदीगंज से बालचंद कुमार दास, अकबरपूर से महादेव राम, सुनीता कुमारी, हिसुआ से रंजीत मांझी, कौआकोल से जितेन्द्र कुमार मांझी, रजौली से अर्जुन सुधारी, जयलाल, विष्णुदेव मांझी समेत सैकड़ों की संख्या में उपस्थित विकास मित्रों ने उपहार, फूल माला एवं गुलस्ता के साथ कल्याण पदाधिकारी को विदाई दिया। 

वत्र्तमान जिला कल्याण पदाधिकारी भी रहे उपस्थित

विदाई के मौके पर उपस्थित रहे वत्र्तमान जिला कल्याण पदाधिकारी विजय कुमार ने गुलस्ता देकर स्वागत किया। साथ ही विजय कुमार ने कहा कि जो कार्य व्यवहार पूर्व जिला कल्याण पदाधिकारी ने कर्मियों से की है। मेरे द्वारा भी उसी तरह का व्यवहार सभी कर्मियों एवं विकास मित्रों से बनाये रखुंगा। वहीं विभिन्न प्रखंडों से आये प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों ने भी विदाई दी। इसमें कौआकोल प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शंकर कुमार झा, रोह कल्याण पदाधिकारी शंकर प्रसाद सिंह, रजौली कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार, वारिसलीगंज कल्याण पदाधिकारी महेश प्रसाद सिन्हा के साथ कल्याण विभाग के सभी कर्मियों ने फूल-माले एवं उपहार देकर सेवानिवृत जिला कल्याण पदाधिकारी बलवंत बहादूर पांडेय को विदाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here