केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट को सत्ताधारी दलों ने ऐतिहासिक बताया और अपने अपने तरीके से जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा कई लोगों ने बजट की सराहना की और इसे हर वर्ग का ख्याल रखने वाला लोकलुभावन बजट करा दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष शशि भूषण कुमार बब्लू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी कैबिनेट के अंतरिम वजट की खुशी में नवादा के प्रजातंत्र चौक पर मिठाई बाँटी तथा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शशि भूषण कुमार बब्लू ने कहा कि यह अंतरिम बजट एक ऐतिहासिक बजट है। यह बजट किसानों, गरीबों, मजदूरों एवं मध्यम वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला वजट है। इस बजट में जहाँ एक तरफ किसानों का ख्याल रखा गया है तो दूसरी तरफ मजदूरों एवं नौकरी करने वाले का भी ध्यान रखा गया है। यह बजट मोदी सरकार के “सबका साथ सबका विकास” के नारे के अनुरूप है । पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ने इस अंतरिम वजट में हर क्लास के लोगों का ध्यान रखा है जो इतिहास में कभी नहीं हुआ। मौके पर रामपदारथ सिंह, नरेश सिंह, मनोज कुमार, निरंजन सिंह, अमित कुमार, मुन्ना कुमार, अनुज सिंह, भत्तु मांझी सहित कई अन्य मौजूद रहे.





















































































































