चोरी छिपे फरमाता रहा इश्क, शादी से इंकार करने पर पहुंचा थाना, परिजनों ने रचा दी शादी

0
666

नवादा टुडे डेस्क

अकबरपुर प्रेमी को प्रमिका के साथ चोरी छिपे इश्क फरमाना उस समय मंहगा पड़ गया जब शादी से इंकार करने पर लड़की के परिजनों ने उसे थाना पहुंचा दिया। बाद में दोनों के परिजनों ने आपसी रजामंदी से दोनों की शादी रचा दी। मामला थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के है । बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र के लोदीपुर गांव के की लड़की का प्रेम प्रसंग गया जिला के डेरवा गांव निवासी ओम प्रकाश से चल रहा था ।

सोमवार को प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने लोदीपुर आया हुआ था । इसी बीच परिवार वालों को पता चला कि दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम चल रहा है । लङकी के परिवार वालों ने लड़का से शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया लेकिन लड़के ने शादी से इंकार कर गया । बात बनते ना देख परिवार वालों ने मंगलवार की दोपहर इसकी सूचना अकबरपुर थाने को दी।  

मामले की गंभीरता को देखते हुए लड़का -लड़की को अकबरपुर थाना बुलाया गया। इसी क्रम में लड़के के परिवार वालों को भी सूचना दिया गया। बुधवार को दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद दोनों पक्षों की मौजूदगी में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने पंडित को बुलाकर शादी करा दी। शादी संपन्न कराने के बाद दोनों को विदा कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here