नवादा टुडे डेस्क
सिरदला गुरुवार की देर शाम सिरदला के उग्रवाद प्रभावित खटांगी,चैकिया आदि पंचायत के जंगलों में सिरदला पुलिस और पारा मिलिट्री के जवानों ने नक्सलियों की सूचना पर संयुक्त कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। हालांकि कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस को कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी। बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व सिरदला के जंगलों में नक्सलियों की चहलकदमी देखी गयी थी ।
नक्सलियों की चहल कदमी के बाद हरकत में आई पुलिस ने गुरुवार को नक्सलियों के खिलाफ जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया । सर्च ऑपरेशन में सिरदला पुलिस और पारा मिलिट्री के दर्जनों जवान मौजूद थे। गौरतलब है कि रजौली प्रखंड में हो रहे पुल निर्माण कार्य में नक्सलियों ने संवेदक से लेवि की मांग की थी । जिसको लेकर एहतिहात के रूप में पुलिस जवानों की मौजूदगी में बुधवार से निर्माण कार्य कराया जा रहा है ।





















































































































