नवादा टुडे डेस्क
रोह प्रखण्ड क्षेत्र में आगामी 19 जनवरी को 16 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनने का लक्ष्य है। इसको लेकर शनिवार को बीआरसी में प्रधान शिक्षकों की बैठक आयोजित किया गया। इस मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी रामपुकार यादव ने उपस्थित प्रधान शिक्षकों को कई आवश्यक निर्देश दिया।
तथा इसको हर हाल में अमल में लाने आदेश भी निर्गत किया गया। इसके अलावा 31 व एक जनवरी को मानव श्रृंखला की सफलता के लिए कला जत्था द्वारा नाटक के मंचन करने के बारे में भी बताया गया।
साथ ही कहा कि मानव श्रृंखला के की जागरूकता के लिए रंगोली, प्रभातफेरी, साइकिल रैली आदि कर आम लोगों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया। वही वरीय बीआरपी ने बैठक में उपस्थित नहीं होने वाले समन्वयकों व प्रधान शिक्षक पर चिन्ता व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्यवाई करने का प्रस्ताव लिया गया।
बैठक में डीबीटी की डेटा सौ प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर वरीय वीआरपी हरिश्चन्द्र प्रसाद, सरयुग प्रसाद, संजुक्ता, समन्वयक सुजीत कुमार के अलावा प्रधान शिक्षक संजय कुमार, अविनाश कुमार निराला, रंजन कपूर, सुनील दत्त, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।




















































































































