नवादा टुडे डेस्क
वारिसलीगंज शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार की योजना के तहत सभी पंचायतों में एक हाई स्कूल खोलने का प्रस्ताव है। जिसके तहत वाघिवरडीहा पंचायत के वहेरा गांव में उच्च विद्यालय खोले जाने की स्वीकृति मिल चुकी है। बागी बगदीहा गांव में उच्च विद्यालय नहीं खोलने से लोगो में खासा आक्रोश व्याप्त हो गया है।
वाघीवर डीहा ग्रामीण पैक्स अध्यक्ष शीतल प्रसाद, मो.फकरुद्दीन, मो. एहसान, सरपंच फूलवंती देवी, जगदीश ठाकुर, उमेश पासवान आदि जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर पंचायत मुख्यालय में उच्च विद्यालय खोलने कि मांग करते हुए आंदोलन चलाने की बात कही है। जिसके लिए आक्रोशित लोगों के द्वार जिला पदाधिकारी को एक आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया गया है।
जिलाधिकारी को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मनमानी तरीके से पंचायत मुख्यालय में उच्च विद्यालय नहीं खोलकर गांव वासियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। जिसके विरोध में आगामी 6 जनवरी को नवादा जमुई मुख्य मार्ग को सुबह आठ बजे से जाम करने की बात कही गई है।



















































































































