मानव श्रृंखला की तैयारी में किसी प्रकार की कमी न हो- प्रभारी सचिव

0
746

नवादा टुडे डेस्क  

नवादा जिला प्रभारी सचिव डाॅ0 प्रतिमा की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 19 जनवरी के मानव श्रृंखला को लेकर समीक्षा बैठक की। जल जीवन हरियाली, नषामुक्ति के समर्थन में तथा दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के विरूद्ध बनने वाली राज्यव्यापी मानव श्रृंखला के सफल आयोजन की तैयारियों के बारे में जाना एवं निदेष देते हुए कहा कि तैयारी में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।
   

जिला पदाधिकारी कौषल कुमार के द्वारा प्रभारी सचिव को चयनित रूट के बारे में अवगत कराया गया। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाघिकारी को निर्देष देते हुए कहा गया कि अपने संबंधित प्रखंड में बनने वाली मानव श्रृंखला को लेकर माइक्रो प्लानिंग करेंगे। जल जीवन हरियाली, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन एवं नषामुक्ति के पैगाम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 348 किलोमीटर तक की यह विषाल मानव श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार तथा सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के द्वारा विस्तृत कार्यक्रम बनाया गया है। प्रभारी सचिव ने जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक, नवादा को निर्देष देते हुए कहा कि आयोजन तिथि को ट्रैफिक कन्ट्रोल पर सख्ती से ध्यान देंगे।
     

मानव श्रृंखला के दिन स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई निर्देष दिए। जिला षिक्षा पदाधिकारी को निर्देषित किया गया कि मानव श्रृंखला में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए भाग लेने दिया जाय। प्रभारी सचिव ने जिला पदाधिकारी को निर्देष देते हुए कहा कि वे प्रखंड एवं पंचायत स्तर के जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जीविका की दीदीओं एवं स्कूली बच्चों का इस मानव श्रृंखला में अहम योगदान रहेगा।
   

बैठक में जिला पदाधिकारी कौषल कुमार, पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ, उप विकास आयुक्त वैभव चैधरी, सहायक समाहत्र्ता श्रीमती साहिला, वन प्रमंडल पदाधिकारी अवधेष कुमार ओझा, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर अनु कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी संतोष झा, जिला षिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चैधरी एवं सभी वरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here