हादसे की शिकार मां-बेटी की एक साथ निकली शवयात्रा, नम हुईं आंखें

0
915

 नवादा टुडे डेस्क

वारिसलीगंज गुरुवार की शाम सड़क हादसे का शिकार हुई खानापुर ग्रामीण भोला मिस्त्री की पत्नी और बेटी दोनों का शव गांव स्थित श्मशान घाट पर शुक्रवार को एक साथ अग्नि को समर्पित किया गया। दोनों शवों की अर्थी जब एक साथ उठी तो आसपास के लोगो समेत सड़क पर चल रहे यात्रियों तक कि आंखे नम हो गई।

दोनों शवों का दाह संस्कार के लिए पंचायत की मुखिया मीना देवी ने मदद के तौर पर छह हजार रुपया दिया। जबकि घटना में मृत सोनी देवी के एक बर्षीय बच्चे को दूध पीने के लिए तत्काल एक हजार रुपया नकद तथा बच्चे के बड़े होने तक प्रति माह एक हजार रुपया देने का अश्वाशन दिया।

शुक्रवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंची प्रशिक्षु आईएएस साहिला व सीओ उदय प्रसाद ने मृतक नीलम के पति भोला मिस्त्री को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपए का चेक दिया। जबकि मृत सोनी के आश्रित को पारिवारिक लाभ की राशि उसके ससुराल नालंदा जिले के नकतपुरा से मिलने की बात कही गई।

वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक शुक्रवार को भी घटना स्थल पर ही मौजूद रही। मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि अत्यंत गरीब भोला मिस्त्री का नाम सरकार के बीपीएल सूची में नहीं है। फलतः कबीर अन्त्येष्टि योजना का लाभ नहीं दिया जा सका है।

घटना में गरीब भोला की पत्नी नीलम 55 तथा बेटी सोनी 35 तो मौत हुई ही है साथ मे ट्रक के जोरदार टक्कर से गरीब परिवार का ईट खपड़ा से बना पूरा घर  ध्वस्त हो चुका है। जिसे सरकारी सहायता की अति जरूरत है। मुखिया प्रतिनिधि ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने के भरोसे पीड़ित परिवार को दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here