नवादा टुडे डेस्क
स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिले भर में कार्यक्रमों का तांता लगा रहा। विभिन्न संगठनों ने जिले के दर्जनों जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर विवेकानंद के सपने का साकार करने का संकल्प लिया। नवादा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा 10 दलित बस्तियों में फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया जहां 1109 मरीजों का निःशुल्क ईलाज किया गया और उन्हें दवाईयां दी गई।
संघ के विभाग संचालक डाॅ अशोक कुमार के नेतृत्व में नवादा के प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ प्रभाकर कुमार सिंह, डाॅ अशोक कुमार, डाॅ परितोष कुमार, डाॅ अभिजीत कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ शम्भु कुमार ,पावापुरी मेडिकल काॅलेज के 30 चिकित्सक एवं छात्रों ने दलित टोलों में कैंप लगाया। इस दौरान मरीजों का हेल्थ चेकअप कर उन्हें आवश्यक दवाईया दी गई तथा जरूरी सलाह दी गई। इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वास्थ के प्रति जागरूक रहने के भी गुर बताए गए। डाॅ अशोक कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का सपना देश में समरस समाज बनाना था।






















































































































