नवादा टुडे डेस्क
नारदीगंज जिले में एक बार तब विश्वास का खून हो गया जब एक वेवफा पत्नी ने उसी पति की हत्या कर दी जिसके साथ पांच साल पहले साथ जीने मरने की कसम खाई थी। दलेलपुर निवासी युवक शशिकांत कुमार की हत्या उसके ही ससुराल राजगीर में कर दी गई। मृतक नारदीगंज थाने के दलेलपुर गांव स्थित अपने फूफा चांदो यादव के यहां रहता था और बीते सात जनवरी को ही ससुराल के लिए निकलने के बाद से गायब था। गायब होने के 7 दिन बाद युवक का शव राजगीर के जरा देवी मंदिर के पास नाले से बरामद किया गया।
मृतक के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या में शामिल मृतक की पत्नी प्रमीला, साले और ससूर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि 7 जनवरी को ससुराल पहुंचने के बाद ही शशिकांत की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद किसी को कुछ पता नहीं चले इसलिए शव में पत्थर बांधकर राजगीर स्थित नाले में डूबा दिया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब युवक के अचानक गायब हो जाने की जांच कर रही पुलिस ने उसकी पत्नी से सख्ती से पूछताछ की। पत्नी और मृतक के ससुराल वालों की निशानदेही पर शव को राजगीर स्थित जरा देवी मंदिर के बगल में जंगली नाले से बरामद कर लिया गया। घटना के 6 दिन बाद पुलिस ने शव को नाले से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पत्नी प्रमीला तथा ससुर मुनारी यादव तथा साला रविन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया ।
7 दिनों से गायब था युवक
मृतक शशिकांत जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के दलेलपुर निवासी सुधीर प्रसाद का पुत्र था। शशिकांत की शादी राजगीर निवासी मुनिरक यादव की पुत्री प्रमीला के साथ 5 वर्ष पूर्व हुई थी। 7 जनवरी के शाम 5 बजे शशिकांत परम, चुड़ा आदि पहुंचाने के लिए घर से ससुराल के लिए निकला था लेकिन लापता हो गया । 10 जनवरी को शशिकांत के परिजन उसके गुमशुदगी का आवेदन नारदीगंज थाना में दिया था । तब से पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
पत्नी ने खोला हत्या का राज
शक के आधार पर पुलिस ने गायब युवक के साला, ससुर और पत्नी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछ ताछ किया तो मामला खुल गया। मृतक की पत्नी और ससुरालवालों द्वारा हत्या कर दिये जाने की बात सामने आ गई। मृतक की पत्नी ने ही हत्या की बात कबूल ली और शव को लापता करने का स्थान बताया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने बताया कि युवक के गायब होने का मामला आया था। जांच के दौरान मृतक की पत्नी और ससुराल वालों की निशानदेही पर शव को राजगीर में जरा देवी मंदिर के पास नाले से शव को बरामद कर लिया।

Father in law
Morari yadav
Brother in law
Rvindra yadav
wife
Parmila devi
पता नहीं चले इसलिए पत्थर और ताड़ से बांधा शव
हत्या के बाद शव को एक बड़े पत्थर में ताड़ के सहारे बांधकर पानी में डूबाया गया था ताकि शव बाहर नहीं आए। पत्थर के भार से शव पानी की तलहठी में बैठ गया था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नारदीगंज थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने राजगीर थाना के एसआई रजनीकांत की मदद से शव को बरामद कर लिया।
पत्नी के गैर मर्द से संबध और पैसे का लेन-देन बना हत्या कारण
हत्या के कारणों को लेकर अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि शशिकांत की पत्नी का किसी और शख्स से अवैघ संबंध भी था। यह उसके कॉल डिटेल्स निकालने पर पता चला। इसमें उसकी साली, ससुर और पत्नी की बातचीत से पता चलता है कि पत्नी का किसी से अवैध संबंध भी था। हलांकि मृतक के मामा ने यह भी बताया कि शशिकांत एक टेंपो लेना चाहता था इसके लिए वह ससुर से 25 हजार रूपया वापस मांग रहा था। उसने अपनी साली की शादी में ससुर को 80 हजार रुपया दिया था। इसी बात को लेकर भी विवाद चल रहा था। मृतक की दो बेटी भी है। इसमें सानिया कुमारी की उम्र 5 वर्ष और सोनिया कुमारी 2 वर्ष है।



















































































































