नवादा टुडे डेस्क
सड़क सुरक्षा को लेकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को नवादा डीएम ने मेडल देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
बता दें कि 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। इसको लेकर जिले में विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने पेंटिंग, नाटक, रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। सप्ताह के समापन पर डीएम ने उन्हें सम्मानित किया।
नवादा सड़क सुरक्षा को लेकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को नवादा डीएम ने मेडल देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने एक दर्जन से अधिक प्रतिभागियों को सम्मानित किया। बता दें कि 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने पेंटिंग, नाटक, रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से, प्रचार रथ, रक्तदान कार्यक्रम, नेत्र जांच शिविर के अलावा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
केएलएस काॅलेज नवादा में वाद/विवाद प्रतियोगिता, आरएमडब्लू काॅलेज में स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता तथा संत जोसेफ स्कूल, नवादा में रंगोली एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर आम जनों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया है। सप्ताह के समापन पर डीएम ने उन्हें सम्मानित किया।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर आरएमडब्लू काॅलेज में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में अंचल कुमारी प्रथम, द्वितीय जेसिका राज, तृतीय आरती कुमारी तथा श्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में जुही कुमारी, द्वितीय आरती कुमारी, तृतीय आकांक्षा कुमारी को डीएम ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। केएलएस काॅलेज नवादा में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अवसर पर वाद/विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें ग्रुप ए में प्रथम अंकित पंडित, ग्रुप बी में प्रथम भाव्या कुमारी तथा ग्रुप सी में प्रथम जाॅली कुमारी को डीएम कौशल कुमार के द्वारा मेडल एवं ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
संत जोसेफ स्कूल नवादा में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम सौरभ राज एण्ड ग्रूप, द्वितीय सुनिधि चौैहान एण्ड ग्रुप तथा तृतीय प्रशांत कुमार एण्ड ग्रुप को सम्मानित किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम अमरजीत एण्ड ग्रूप, द्वितीय अनुष्का वर्मा एण्ड ग्रूप, तृतीय विजय लक्ष्मी एण्ड ग्रुप को भी मेडल एवं ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने जान है तो जहान है’शराब पीकर गाड़ी नहीं चलायेंगे’हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग हमेशा करेंगे’ आदि नारे को आम जन तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी अभ्येन्द्र मोहन सिंह, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार, सृजन आर्ट के विजय शंकर पाठक आदि उपस्थित थे।



















































































































