नवादा टुडे
जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक युवक का धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा व्याप्त है। लोगो ने सड़क को जाम कर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के कादिरगंज ओपी थाना क्षेत्र के धोसतावं गांव में युवक ने एक युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी है।
मृतक का नाम नीति कुमार बताया जा रहा है। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार हमला किया गया है।
बताया जा रहा है कि युवक एक महीना पूर्व दिल्ली से अपने घर आया था। बीती देर रात अज्ञात अपराधिय़ों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। युवक का परिवार दिल्ली में रहता है। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है।
घटना के पीछे के कारणों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




















































































































