भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष समेत 150 अज्ञात पर एफआईआर

0
1596

नवादा मे रविवार को भीम आर्मी द्वारा भारत बंद के दौरान जिले में जमकर उत्पात मचाया गया था। इस मामले में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सहित तीन लोगों को नामदर्ज अभियुक्त बनाया गया है। वहीं 100 से 150 अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार वरीय अधिकारी के आदेश पर नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने सभी लोगों पर एफआइआर दर्ज की है। इनपर विधि व्यवस्था को भंग करने का आरोप लगाया गया है।बताया जा रहा है कि बंद समर्थको द्वारा यातायात को  बाधित किया गया है। वहीं प्रजातंत्र चौक के तरफ आने जाने के दौरान इन लोगों के द्वारा जबरदस्ती दुकान बंद कराया जा रहा था। वहीं कुछ दुकानों से सामान की भी छीना झपटी की गई है।

इन पूरे मामले को देखते हुए पुलिस ने सभी पर एफआइआर दर्ज किया है। वहीं इन लोगों के द्वारा प्रशासन का विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस निकालना सड़क जाम करना दुकान को जबरन बंद करबाना और सामान छीन झपट करने आदि मामले में एफआइआर दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here