नवादा टुडे डेस्क
सिरदला फिट इंडिया मोमेंट कार्यक्रम के तहत आदर्श इंटर विद्यालय सिरदला में अनेकों अनेक कार्यक्रम चलाए जाते रहे हैं। जैसे खेलकूद में बालक एवं बालिकाओं का क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, योगा, वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्सी कूद, एथलेटिक्स, पीटी, सेल्फ डिफेंस टेक्निक परेड आदि शामिल है ।
इन सभी कार्यक्रम को देखते हुए युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बनाए गए वेबसाइट फिट इंडिया डॉट कॉम में लॉगिन करने के उपरांत इन सभी एक्टिविटी को देखते हुए खेल मंत्रालय द्वारा विद्यालय को ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। ऐसे कार्यक्रम का संचालन में आदर्श इंटर विद्यालय सिरदला के शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय में विभिन्न प्रकार के शारीरिक गतिविधि नियमित चलाए जाते रहे हैं। जिसका परिणाम है कि युवा कार्य मंत्रालय के मंत्री किरण रिजिजू द्वारा हस्ताक्षरित ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला जिले में पहला विद्यालय बना है। मंगलवार को सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर संतोष कुमार वर्मा ने यह प्रमाण पत्र अपने प्रधानाध्यापक को सौंपा।
ताकि विद्यालय कार्यालय में इसे लगाया जा सकें। इस मौके पर संतोष कुमार वर्मा ने जिले के सभी शारीरिक शिक्षा से जुड़े प्रभारीयों से अनुरोध किया की, फिट इंडिया मोमेंट कार्यक्रम में अपने विद्यालय का गतिविधि को लॉगिन करें और इसे नियमित चलाने का प्रयास करें। ताकि सभी विद्यालय को भारत सरकार द्वारा प्रमाण पत्र मिल सकें। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा भी पत्र निर्गत किया गया है। इंटर विद्यालय मेसकौर को भी प्रमाण पत्र मिला है।




















































































































