पीडीएस की समस्या को डीएम तक पहुंचाने के लिए टीम का गठन

0
720

नवादा टुडे डेस्क

नवादा फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक नवादा के गोवर्द्धन मंदिर में रविवार को आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बाल्मीकि प्रसाद ने किया। बैठक में कई मुद्दों पर सर्वसम्मति प्रस्ताव लिया गया जिसमें जिला पदाधिकारी से मिलकर डीलर्स के समस्या को बताने की ात कही गई।

इसके लिए टीम गठित किया गया। टीम में राम रतन सिंह ,दिलीप कुमार ,बाल्मीकि प्रसाद ,भूषण सिंह ,किशोरी सिंह, मोहम्मद सरफराज आलम को रखा गया। सदस्यों ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि खद्यान वितरण पीओएस मशीन से ही हो। अगर अगर वितरण रजिस्टर पर किया जाए तो उसका लिखित आदेश दिया जाय। डीलरों ने कम आवंटन पर भी चर्चा की और पर्याप्त आवंटन के लिए जिला प्रशासन से आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here