बुधौली मठ स्थित राधे-कृष्णा मंदिर के गुम्बद पर लगे सोने की कलश की हुई चोरी

0
1352

नवादा टुडे डेस्क

पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली मठ परिसर स्थित मंदिर के गुम्बद पर लगे करोड़ो के सोने की कलश की चोरी कर ली गई। चोरी की यह घटना चोरों ने शुक्रवार की रात्रि को अंजाम दिया है। गुम्बद तक पहुंचने के लिए चोरों ने रस्सी का इस्तेमाल किया है।
बताया जाता है कि मठ परिसर स्थित राधे-कृष्णा मंदिर के गुम्बद पर लगे सोने के कलश की चोरी की गई।

चोरों ने कलश तक पहुंचने के लिए लकड़ी एवं रस्सी से बनी सीढ़ी का प्रयोग किया। पहले सीढ़ी को बांस के सहारे गुम्बद में फंसाया। फिर उसके सहारे गुम्बद तक पहुंच कलश को उखाड़ ले भागे। सुबह ग्रामीणों ने जब मंदिर के गुम्बद से रस्सी झूलते देखा, तब उनकी नजर कलश की ओर गई। कलश गायब देख ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पकरीबरावां पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा व एसएचओ सरफराज इमाम बुधौली मठ पहुंच मामलें की जांच की। उन्होंने ग्रामीणों से इस संबंध में पूछताछ की। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मामलें की गहनता से जांच कर रही है। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।

करोड़ों की आंकी जा रही कलश की कीमत-

बुधौली मठ स्थित राधे-कृष्ण मंदिर के गुम्बद में लगे कलश की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। बताया जा रहा कि स्वर्ण कलश लगभग 15 किलो वजनी था। चर्चा इस बात की भी है कि कलश में हीरे जड़ित थे। कलश कौन और कब लगाया, इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं है। कहा यह एक ऐतिहासिक मंदिर है, जो सैकड़ों वर्ष पुराना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here