नवादा टुडे डेस्क
नवादा मुक्ति कारवां दस्ता के जरिए चाईल्ड ट्रैफिकिंग रोकने का प्रयास किया जाएगा। इसके तहत बाल मजदूरी और बाल व्यापार को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए शुक्रवार को नवादा शहर के जैन धर्मशाला नवादा में राष्ट्रव्यापी जन संवाद का आयोजन किया गया।
कैलाश सत्यार्थी फाउन्डेसन के द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने चाईल्ड ट्रैफिकिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी था इसे रोकने के लिए आमजनों को जागरूक करने की अपील की। एमपी सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम अधीक्षक ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में एएसपी महेन्द्र कुमार बसंत्री ने कहा कि चाईल्ड ट्रैफिकिंग बड़ी समस्या बन गई है। इसे रोकने के लिए प्रशासन के अलावा पब्लिक के द्वारा भी प्रयास होना चाहिए। बच्चों के दुव्र्यापारियों और दलालों पर नजर रखी जा रही है। जहां भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे इसकी सूचना तुरंत पुलिस का दें।
या चाइल्ड हेल्प लाईन नबंर 1098 , बचपन बचाओ आंदोलन के हेल्पलाइन 18001027222 पर सूचित करें । उन्होंने बताया कि होटल , कारखाने , दूकान के साथ स्टेशन और बस स्टैंड पर काम करने वाले बच्चों के बारे में भी सूचनाएं दें।
क्या है उद्देश्य
विशेषज्ञों ने बताया कि मुक्ति कारवां का उद्देश्य चाईल्ड ट्रैफिकिंग रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना, बचपन सुरक्षित करने के लिए योजनाओं का प्रचार करना, चाईल्ड ट्रैफिकिंग के प्रति मीडिया को जागरूक बनाना, चाईल्ड ट्रैफिकिंग के गुनाहगारों को सजा दिलाना तथा बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करना है। मौके पर बिहार राज्य संयोजक नवलेश कुमार ,नवादा से संयोजक विजय कुमार सिंह ,पंकज कुमार सिंह,नारायण पासवान ,रामजतन प्रसाद ,हिरा देवी ,महेश ,अनिल ,मंजूर आलम आदि भी मौजूद रहे ।



















































































































