नवादा शहर को मिलेगा जाम से मुक्ति, 30 करोड़ का मिला तोहफा

0
1123

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जिले वासियों को इस वर्ष नवादा शहर में नित्य प्रतिदिन के जाम से निजात मिलने वाली है। जिला पदाधिकारी नवादा कौषल कुमार के प्रयास से नवादा जिलावासियों को नए साल के प्रथम माह में ही बड़ी सौगात मिली है। जिले के शहरी क्षेत्र में आमजन विगत कई वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे थे, इस समसया से जिले वासियों को जल्द ही निजाद मिलने जा रहा है। जिला पदाधिकारी, ने बताया जिले के मुख्य शहरी सड़कों का चौड़ीकरण के लिए सरकार से राशि आवंटित हुई है।

इसके तहत जिले के सूरज पेट्राॅल पम्प से आईटीआई, नवादा-प्रजातंत्र चौक होते हुए मस्तानगंज तक 6.20 किमी तथा एसएच 8 अंतर्गत सद्भावना चौक से पुल पर होते हुए प्रजातंत्र चौक एवं सदर अस्पताल-इंदिरा चौक-रेलवे गुमटी तक 1 किमी सड़क को चौड़ीकरण, सौन्दर्यीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। इसके लिए  जिले को 30 करोड़ रूपये का आवंटन उपलब्ध कराया गया है।

जिला पदाधिकारी ने कहा जल्द ही इस कार्य के लिए निविदा की प्रक्रिया प्रारंभ करने का आदेष कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमण्डल, नवादा को दिया गया है। निविदा की प्रक्रिया पूर्ण होते ही उपरोक्त मार्गों से अतिक्रमण मुक्त कर शहरी सड़कों को चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण होने के बाद जिले वासियों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा तथा सुगम आवागमन संभव हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here