धूमधाम से मनाई गई पासी शिरोमणि महाराजा बिजली पासी की जयंती

0
770

नवादा टुडे डेस्क

  नवादा जिले के चौधरी नगर स्थित धर्मशाला में पासी सामाज के पुरोधा महाराजा बिजली पासी की जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। समारोह अखिल भारतीय पासी सामाज के जिलाध्यक्ष चंद्रिका चौधरी की अध्यक्षता में हुई। मंच का संचालन जिला महासचिव श्यामदेव चैधरी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवादा जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी भारती एवं विशिष्ट अतिथि पासी सामाज के संरक्षक मंडल के सदस्य राजकिशोर महथा थे।
   

सामाज के पूर्वज लखनऊ प्रक्षेत्र के महाराजा बिजली पासी के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। पासी समाज के लोगों ने महाराजा बिजली पासी के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जिप अध्यक्षा पिंकी भारती ने कहा कि विकास के लिए समाज के सभी लोगों का शिक्षित होना जरूरी है। बेटों के साथ बेटियों को भी स्कूल भेजना होगा। बिना शिक्षा के विकास की बात बेमानी है। हक की रक्षा के लिए संगठन की मजबूती जरूरी है। एकजुट होकर संघर्ष करने पर ही अधिकार मिलेगा।
 

 महाराजा बिजली पासी के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि महाराजा एक वीर पुरुष थे। उन्होंने अपनी वीरता के बल पर अपना राज्य स्थापित किया। उन्होंने एक के बाद एक कुल 12 किले बनवाए। इनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज होना चाहिए, लेकिन पूर्वाग्रही इतिहासकारों ने हमारे महापुरुषों को स्थान नहीं दिया और न ही उनकी वीरता का ही उल्लेख किया है। इसलिए हम सभी का यह दायित्व है कि अपने गौरवशाली इतिहास को जाने और अपने स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करें। यही समाज के सभी महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
         

पड़कन चौधरी ने कहा कि पासी समाज के लोग संगठित हो जाएं। संगठित होकर संघर्ष करने पर ही हक व अधिकार की रक्षा हो सकेगी। शिक्षा पर ध्यान दें और बेटे व बेटियों को स्कूल भेजें। बेटा शिक्षित नहीं होगा तो एक परिवार कमजोर होगा लेकिन बेटी अशिक्षित रह गयी दो परिवारों को विकास रुक जाएगा।
           गोपाल शरण ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करें। शराब से दूर रहें और एकजुट होकर हक के लिए संघर्ष करें। महाराजा बिजली पासी एवं पासी सामाज के राजाओं का स्वर्णिम इतिहास रहा है। पासी राजाओं के समय कोई अपने घरों में ताला नहीं लगाया जाता था। एक बेहतर शाशक के रूप में कार्य करते थे । आज भी उत्तर प्रदेश की कई प्रमुख स्थान का नामाकरण पासी महाराजाओं के नाम से है।
   

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष राजीव नयन चौधरी, महासचिव श्यामदेव चौधरी, प्रमोद पेंटर मुखिया ,पूर्व मुखिया राजेंद्र चौधरी, राजेश चौधरी, दिनेश महथा, महावीर चौधरी नेहालुचक ,गनौरी चौधरी ,  संजय चौधरी कुशा ,विजय चौधरी, गोरेलाल चौधरी, उमेश हरि, राजेंद्र कुमार भारती ,विजय चौधरी मिस्त्री समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here