नवादा टुडे डेस्क
नारदीगंज 6 जनवरी से चलने वाले मिशन इंद्रधनुष को लेकर सोमवार को नारदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता रैली निकाली गई । जिसे सीएचसी प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में चिकित्सकों के अलावा एएनएम, स्वास्थ कर्मी, आशा ने हिस्सा लिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया इस अभियान के तहत से जनवरी से सभी धरा के टीकाकरण शुरू हुआ है जो 16 जनवरी तक चलेगा।
इस अभियान के तहत छूटे हुए बच्चे और गर्भवती महिलाओं को रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण होगा। इस अभियान के तहत छूटे हुए बच्चे और गर्भवती महिलाएं को नियमित टीकाकरण किया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित डॉक्टर अखिलेश प्रसाद, लैब टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार, बीएमसी यूनिसेफ राकेश कुमार, डॉ रवि भूषण प्रसाद, एएनएम कृष्णा कुमारी, माधुरी कुमारी आशा कार्यकर्ता से रीना कुमारी, प्रतिमा कुमारी समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।



















































































































