नवादा में रफ्तार का कहर, ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, शिक्षिका की हुई मौके पर मौत

0
1465

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जिले में रफ्तार का कहर देखने क़ो मिला है जहां एक तेज रफ्तार ट्रक से एक बड़ी घटना हुई है। इस सड़क दुर्घटना में एक शिक्षिका की मौत हो गई है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि आज सुबह शहर के सद्भावना चौक के नजदीक एक शिक्षिका को ट्रक ने रौंद डाला। इस घटना में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान न्यू एरिया मुहल्ला निवासी मनोरमा देवी के रुप में हुई जो कि शहर के बरेव स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका थी।बताय़ा जा रहा है कि आज मनोरमा देवी अपने पति के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सद्भावना चौक पर पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी शिक्षिका सड़क पर गिर पड़ी। जिसे रौंदते हुए ट्रक निकल गया ।

इस घटना में शिक्षिका का मौके पर ही मौत हो गयी है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है । घटना के बाद परिजनो में मातम छा गया । वही घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना व बुंदेलखंड थाना पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here