मानव श्रृंखला को लेकर किया जा रहा सड़कों का रंग-रोगन

0
1110

नवादा टुडे डेस्क

पकरीबरावां जल जीवन हरियाली योजना, नशामुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन को लेकर आगामी 19 जनवरी को पूरे राज्य में बनने वाली विशाल मानव श्रृंखला को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पकरीबरावां प्रखंड में इसे सफल बनाने के लिए बीडीओ डॉ. अखिलेश कुमार समेत सभी पदाधिकारी एवं कर्मी एक्टिव मोड में हैं।

इसे लेकर लगातार बैठकों के साथ-साथ लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जागरूकता के लिए विद्यालय के प्रधानों के अलावे जन प्रतिनिधियों से भी सहयोग लिया जा रहा है। वहीं, इसे लेकर सड़कों का रंग-रोगन भी किया जा रहा है। सड़कों पर विभिन्न जागरूकता सिम्बल बनाए जा रहे हैं।

रोहुआ से आढ़ा मोड़ एवं बड़राजी से गुलनी मोड़ तक की दूरी को भी मार्क किया जा रहा है। रोड मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि पथ निर्माण विभाग की ओर से सड़कों पर रंग रोगन किया जा रहा है। बता दें कि पकरीबरावां प्रखंड में 24 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी जो रोहुआ से जमुई जिले की सीमा आढ़ा मोड़ एवं बड़राजी से गुलनी मोड़ तक बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here