अपुर्ति विभाग टास्क फोर्स की बैठक खद्यान विरतरण पीओएस

0
792

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक कार्यालय कक्ष में आयोजित की गयी। इस बैठक में खाद्यान वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खाद्यान वितरण नयी प्रणाली पौस मशीन के माध्यम से किया जाय। ईकेवाईसी पौस मशीन से आधार सिडिंग ज्यादा से ज्यादा कार्डधारियों को जोड़ें।

उन्होंने कहा कि अभी वर्तमान में पौस मशीन के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को आधार सिडिंग से जोड़कर खाद्यान का वितरण करना सुनिश्चित करें ताकि मेन्युली खाद्य वितरण पर रोक लगायी जा सके। उन्होंने कहा कि सभी एमओ अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले जन वितरण प्रणाली दुकानदारों से सम्पर्क कर पौस मशीन के माध्यम से ही खाद्यान वितरण का कार्य करें। उन्होंने दोनों अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पौस मशीन के माध्यम से ही ज्यादा से ज्यादा लोगों तक खाद्यान वितरण करना सुनिश्चित करें ताकि जमीनी स्तर पर रहने वाले गरीब लोगों तक आसानी से खाद्यान मुहैया करायी जा सके।

कालाबाजारी पर रोक लगायी जा सके। उन्होंने नये राशन कार्ड वितरण पर समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जितना जल्द हो सके, नये कार्ड का वितरण, एमओ एवं अनुमंडलाधिकारी अपने देख-रेख में वितरण कराना सुनिश्चित करेंगें। इस बैठक में जिला पदाधिकारी कौशल कुमार खाद्यान उठाव के स्थिति से भी अवगत हुए। मार्च 2020 तक का खाद्यान उठाव हेतु सभी डीलर 20 फरवरी 2020 तक पैसा जमा कर दें। दोनों अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने देख-रेख में इस कार्य को सम्पन्न करायें। इस बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अर्चना कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर अनु कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली चन्द्रशेखर आजाद, डीएम एसएफसी सुनील सिंह, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार, सभी एमओ आदि उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here