नवादा टुडे डेस्क
पकरीबरावां प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिक्षक प्रशिक्षण भवन में गुरुवार को बीडीओ डॉ. अखिलेश कुमार ने सभी जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान आगामी 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली योजना के जागरूकता को लेकर बनने वाले विशाल मानव श्रृंखला के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि जमुई जिले की सीमा आढ़ा मोड़ से रोहुआ तक 24 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाया जाना है। मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जल जीवन हरियाली योजना के प्रति जागरूक किया जाना है ताकि पर्यावरण एवं प्रकृति जल स्त्रोतों को बचाया जा सके। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को मानव श्रृंखला को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की।
इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी भूपेंद्र सिंह, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कौशल किशोर, आवास पर्यवेक्षक मनीष कुमार, उप प्रमुख दिनेश सिंह, मुखिया मनोज चौरसिया, दवेंद्र पंडित सहित अन्य थे।





















































































































