एक लीटर महुआ देसी शराब कारोबारी के साथ पांच पियक्कड़ गिरफ्तार

0
757

नवादा टुडे डेस्क

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर कुम्हार टोली के पोखर पर से एक लीटर महुआ देसी शराब के साथ धंधेबाज श्रवण चैधरी  और पांच पियक्कड़ को हिरासात में लिया गया। जानकारी के अनुसार पहरैठा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बुधवार शाम नशे की हालत में सुरेश राजवंशी को पुलिस ने हिरासत में लिया।

सभी को शराब पीने की पुष्टि के बाद प्राथमिकी दर्ज कर गुरूवार को नवादा जेल भेज दिया गया। छापेमारी एएसआई प्रमोद पासवान तथा एएसआई प्रभु कुमार गुप्ता द्वारा  किया गया। थाना अध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रसाद ने बताया ़सुधीर उर्फ सुजीत पंडित, राधे पंडित, दुर्गी पंडित, जवाहर पंडित सभी घर गोविंदपुर पोखर पर के रहने वाले हैं तथा एक पहरैठा गांव के बधार से सुरेश रविदास को शराब के नशे में हिरासत में लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here