नवादा टुडे डेस्क
नवादा संसद के दोनों सदनों से पारित हुए सीएए कानून पर हो रहे हंगामे को रोकने के लिए भाजपा का आईटी सेल जागरूकता अभियान चलाएगा। इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आईटी सेल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक अभिजीत कुमार ने की ।
बैठक में कहा गया कि भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता लोगों को इस कानून के प्रति जागरूक बनाएंगे। बैठक में मौजूद प्रदेश विभाग संयोजक प्रो विजय कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को सीएए कानून की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है । इस कानून से किसी भी मुस्लिम या अनय समुदाय के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।
सरकार ने राष्ट्रहित में बड़ा कदम उठाया है। इससे पीड़ित मानवता को भारत में आश्रय मिलेगा। यह बसुधैव कुटंबकम का देश है। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मेराज खान ने कहा कि पीएम मोदी और गृहमंत्री ने पीड़ितों को आश्रय देने का निर्णय लिया है तो इसका समर्थन होना चाहिए। भाजपा के कार्यकर्ता विपक्ष के झूठे प्रचार का खंडन करेंगे और लोगों को सच बताएंगे। इसमें आईटी सेल के कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।
सेल के जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने कहा आईटी सेल के कार्यकर्ता सोशल मीडीया सहित अन्य प्लेटफार्म पर पूरी तन्मयता से अभियान चलाएंगे और विपक्ष के विभाजनकारी इरादे को बेनकाब करेंगे। अविनाश कुमार ने कहा कि हमलोग फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टग्राम आदि के माध्यम से लोगों को सीएए का फैक्ट बताएंगे। मौके पर उमेश सिंह, मनीष गोविंद, अविनाश कुमार, दीपक कुमार, जितेंद्र पासवान, बिपिन कुमार,गौरी रानी, सोनू कुमार, राजेश कुमार, गुलशन कुमार,मनीष कुमार,पूर्णेंदु मिश्रा,मुन्ना कुमार, भत्तु मांझी,राहुल रंजन आदि मौजूद थे।





















































































































