गणतंत्र दिवस पर हरिश्चंद्र स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह, निकाली जाएगी झाकिया

0
788

नवादा टुडे डेस्क

शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन के लिए बैठक आयोजित की गई। अपर समाहर्ता ओम प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं गणतंत्र दिवस समारोह के लिए रूपरेखा तैयार की गई।

अपर समाहर्ता ने कहा गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकिया समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडातोलन का मुख्य कार्यक्रम हरिष्चन्द्र स्टेडियम में किया जायेगा।

मुख्य समारोह स्थल हरिष्चन्द्र स्टेडियम में सफलता पूर्वक आयोजन करने के लिए झंडातोलन के प्लेटफार्म एवं ध्वज पोल की मरम्मति, झंडा बांधना, परेड निरीक्षण संबंधी व्यवस्था, झंडातोलन मैदान में साज-सजावट, झंडातोलन मैदान में बैठने की व्यवस्था, एवं झांकी की पूर्व तैयारी करने का निर्देष दिया गया।

– गणतंत्र दिवस समारोह से पूर्व शहर की साफ सफाई का दिया निर्देश

अपर समाहर्ता ने गणतंत्र दिवस समारोह से पूर्व शहर में साफ सफाई की व्यवस्था दुरूस्त कर लेने का निर्देश नगर परिरूाद के कार्यपाल पदाधिकारी को दिया। प्रभातफेरी, महानुभावों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, रंग-रोगन, विधि-व्यवस्था, राष्ट्रीय गान, सांस्कृतिक एवं खेल कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान आदि विषयों पर विषेष चर्चा की गई।
 

इस अवसर पर फ्रैंडली क्रिकेट मैच के आयोजन का भी निर्णय लिया गया। फ्रंडेली क्रिकेट मैच प्रशासन बनाम पब्लिक होगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा झांकी का प्रदर्षन किया जायेगा।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी अभ्येन्द्र मोहन सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी संतोष झा, जिला नजारत शाखा पदाधिकारी अषोक तिवारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद देवेन्द्र सुमन, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीनिवास, डीपीआरओ गुप्तेष्वर कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी षिक्षा विभाग जमाल मुस्तफा के साथ-साथ सभी संबंधित पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here