जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर किया गया रवाना

0
761

नवादा टुडे डेस्क

वारिसलीगंज जल जीवन हरियाली दहेज प्रथा बाल विवाह नशा मुक्ति आदि सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रभार में रहे प्रशिक्षु आईएस साहिला व मनरेगा पीओ निरंजन कुमार द्वारा आंगनवाड़ी कर्मी व साक्षरता कर्मियों के समूह को वारिसलीगंज बाजार में रैली के माध्यम से जागरूकता लाने के उद्देश्य से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक चंद्रमौली शर्मा व केआरपी अनिल कुमार के नेतृत्व में निकाली गई जागरूकता रैली मे कर्मी हाथ में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए लिखा गया बैनर लेकर मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोग मानव श्रृंखला में भाग ले का नारा लगाते हुए वारिसलीगंज के विभिन्न सड़कों पर जागरूकता रैली निकाली।

रैली रवाना करने के पूर्व अधिकारियों ने कर्मियों को संबोधित करते हुए बताया कि आयोजित मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए अगला कार्यक्रम स्कूलों में जाकर पूर्वाभास व पंचायत के मुखिया पंचायत समिति वार्ड सदस्य आदि से मिलकर श्रृंखला निर्माण का रूपरेखा तैयार करने का आदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here