नवादा टुडे डेस्क
नारदीगंज मानव श्रृंखला निर्माण को लेकर सोमवार को नारदीगंज प्रखंड के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का पूर्वाभ्यास किया गया। जल जीवन हरियाली, बाल विवाह, नशा मुक्त, दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चैधरी के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी सरकारी निजी विद्यालय में प्रतिदिन विद्यालय स्तरीय गतिविधियों का कार्य योजना बनाया गया है।
जिसमें अधिक से अधिक लोग मानव श्रृंखला में भाग ले सकें। इसके लिए विद्यालय प्राचार्य सहायक शिक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें 7,9,10,14,16 तथा 17 जनवरी महाविद्यालय व विद्यालय के पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी, चित्रांकन, 200 मीटर की दौड़, जलेबी दौड़, निबंध लेखक, भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, प्रखंड पंचायत व जिला स्तर पर दीवार पर नारा लेखन, वृक्षारोपण, पतंगबाजी, क्रिकेट खेल प्रतियोगिता, संकुल स्तर पर पदयात्रा, संकुल स्तर पर कैंडल मार्च, प्रखंड स्तर पर मशाल जुलूस किया जाएगा।





















































































































