मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर निकाली बाइक रैली

0
701

नवादा टुडे डेस्क

काशीचक आगामी 19 जनवरी को प्रस्तावित मानव श्रृंखला निर्माण कार्यक्रम की सफलता को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई। रैली को प्रशिक्षु बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली प्रखंड कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सरकट्टी मोड़ होते विरनोवां गांव तक गई। करीब 400 बाइक पर सवार जनप्रतिनिधि और युवाओं ने जल जीवन हरियाली, दहेज बंदी और शराब निषेध के पक्ष में आवाज बुलंद की और मानव श्रृंखला में शामिल होने का संदेश दिया। रैली में मुखिया शंकर कुमार, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, गोरेलाल चैहान, धर्मेन्द्र सिंह, कैलाश पासवान, कृष्णनंदन सिंह, केआरपी राजेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष सकलदेव सिंह समेत सैकड़ों  शिक्षकों तथा स्थानीय युवाओं ने भाग लिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here