नवादा टुडे डेस्क
नारदीगंज वाम दलों के भारत बंद के आवाह्न पर बुधवार को नारदीगंज एनएच 82 पर नारेबाजी करते हुए 30 मिनट तक सड़क जामरखा गया। सीपीआई के अंचल सचिव डॉक्टर किशोरी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर एनआरसी सीएए,एनपीआर को लागू नहीं करने को मांग किया।
डॉक्टर किशोरी शर्मा ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 14 में लोगों को समानता का अधिकार दिया गया है। लेकिन सरकार धर्म जाति के आधार पर बांटना चाहती है। मौके पर उपस्थित मजदूर यूनियन हीरा रविदास, दीक्षा सिंह ,कुलदीप यादव, जितेंद्र सिंह काग्रेट प्रवेश रविदास समेत सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।





















































































































