जल जीवन हरियाली के जरिए चेहरा चमकाने की कोशिश: भाई विरेंद्र

0
630

नवादा टुडे डेस्क

राजद के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता भाई विरेंद्र ने कहा कि बिहार में सुशासन नाम की कोई चीज नही रह गई है। भ्रष्ट्राचार और अपराध का बोलबाला हो गया है। भाई विरेन्द्र ने कहा कि निति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार  शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में 27वें स्थान पर है। जबकि शुद्ध पेयजल के मामले में 17वें स्थान पर है।

भाई विरेन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशासन का स्वांग रचते हैं। लेकिन जब इसका अध्ययन किया गया तब सुशासन के मामले में बिहार 15वें स्थान पर है। भ्रष्ट्राचार बढ़ गया है। नये नये भ्रष्ट्राचार हो रहे हैं। सृजन घोटाला, मुजफ्फरपुर बालिका कांड जैसे कई कांड है, जिसे दबाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि  बिहार पिछड़ रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री अपना चेहरा चमकाने के लिए जल जीवन हरियाली जैसे कार्यक्रम कर रहे हैं। इसमें भी बड़ा घोटाला है। भाई विरेंद्र ने कहा कि एनआरसी और सीएए को किसी भी कीमत पर लागू नही होने दिया जाएगा। यह कानून वर्ग विशेष के खिलाफ है।

राजद महागठबंधन ने इसके विरोध में बिहार बंद किया है। इस कानून को रोकने के लिए आंदोलन को तेज करेंगे। इस मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, वरिष्ठ लीडर ईकेबी यादव, मथुरा यादव, प्रिंस तमन्ना, बाल्मिकी यादव, रविंद्र यादव, अनिल सिंह, विक्रम यादव समेत अनेक लोग मौजूद थे।

    इसके पहले निवेदन समिति के सभापति और राजद के प्रवक्ता भाई विरेंद्र ने नवादा परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचडी विभाग के अधिकारियों के खराब प्रदर्शन को लेकर फटकार लगाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here