नवादा टुडे डेस्क
नवादा प्रखंड संसाधन केंद्र नवादा में श्री अरविंदो सोसाइटी एवं बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय नवाचार प्रदर्शनी में शिक्षकों को रचनात्मक क्रियाकलापों को शिक्षण अधिगम सामग्री के माध्यम सहित विभिन्न प्रकार के नवाचार के बारे में बताया गया। मास्टर ट्रेनर सुजीत कुमार और कन्हैया झा ने बताया शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के माध्यम से शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए बिना अतरिक्त खर्च के शिक्षक विद्यालय में रचनात्मक गतिविधियों द्वारा बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रदन कर सकते हैं। इससे बच्चों की उपस्थित में बढ़ोतरी, बालिका शिक्षा स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, अभिनव शिक्षण तकनीक के माध्यम व्यापक रूप से परिवर्तन लाया गया।
प्रशिक्षण सत्र में सुजीत कुमार ने परिचर्चा कर बताया कि प्रखंड से 30 चनयित शिक्षकों को जिला में प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिए तैयार किया गया। कार्यक्रम संभाग प्रभारी उदय शंकर ने शिक्षकों को रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण में बीआरपी दीनदयाल वर्मा के साथ नवाचारी शिक्षक विनय प्रभाकर ने भी उपस्थित होकर अपने नवाचार प्रस्तुत किए। प्रशिक्षण में कमर इकबाल, नुद्रत जहां, समरीन अख्तर, प्रियंका कुमारी, सुप्रिया कश्यप आदि ने भाग लिया और गुणवतापूर्ण शिक्षा में मददगार साबित होने वाले नवाचार को प्रस्तुत किया।
– बिना खर्च केनए नए विचारों को प्रस्तुत करना है प्रशिक्षण का उदेश्य
अरविन्दों सोसायटी जीरो इन्वेस्टमेंट इनोवेशन्स फॉर एजुकेशन इनिशिएटिव) यानि शिक्षा में शून्य निवेश नवाचारके माध्यम से गुणवता पूर्ण शिक्षा पर जोर देती है। इसमें शिक्षकों को प्रेरित किया जाता है कि विद्यालय या विद्यालय के आसपास कई ऐसे संसाधन मौजूद होते हैं जिसका उपयोग कर बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा दिया जा सकता है। शून्य निवेश नवाचार का तात्पर्य है, ऐसा नवचार जो विद्यालय एवं समुदाय के मौजूदा संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग कर छात्रों में छोटे या बड़े रूप से सुधार कर सकें। शून्य निवेश में नवाचार के लिए नवादा में अबतक 7 हजार से अधिक शिक्षक ट्रेनिंग ले चुके हैं। इसमें से कई शिक्षक इसपर अमल भी कर रहे हैं।




















































































































