कासीचक में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, 8 क्षेत्रिय टीम ले रही हिस्सा

0
864

नवादा टुडे डेस्क

काशीचक प्रखंड मुख्यालय स्थित रेलवे मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद सतीश कुमार उर्फ मनटन सिंह ने छक्का लगाकर किया। मौके पर मौजूद  क्रिकेट प्रेमीयों को संबोधित करते हुए मनटन सिंह ने कहा कि सतत प्रयास से हमारे ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय टीम में जगह बना सकते हैं। नवादा के लाल ईशान किशन के  टीम इण्डिया में चयनित होने के बाद स्थानीय युवाओं में भी राष्ट्रीय फलक को छूने की इच्छा बलबती हुई है।

युवाओं को आगे बढ़ने में हरसंभव मदद करेंगे।टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त टूर्नामेंट में कुल 8 क्षेत्रीय टीम भाग ले रही है। फाइनल मुकाबले की तिथि निर्धारित नहीं की गयी है। बुधवार को उद्घाटन मैच में नवादा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनायी। जिसके जवाब में चण्डीनोमा गांव की टीम 136 रन बनाकर आलआउट हो गयी। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड विनर टीम के खिलाड़ी कुमार को दिया गया। मौके पर कन्हैया कुमार, देवव्रत कुमार, अरविंद कुमार पुटूर समेत दर्जनों युवा आयोजन को सफल बनाने में लगे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here