निर्जन स्थानों पर विशेष व्यवस्था कर लोगों को पहुंचाए ताकि श्रृंखला कहीं से भी टूटे नहीं

0
826

नवादा टुडे डेस्क

 नवादा डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी कौषल कुमार की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली, नषामुक्ति के समर्थन में तथा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन से संबंधित बनने वाली राज्यव्यापी मानव श्रृंखला के सफल आयोजन हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक मानव श्रृंखला के सफलता के लिए प्रखंड में बनाये गये जोन के अनुसार सेक्टर एवं सब-सेक्टर का निर्माण किया गया है। सेक्टर एवं सब-सेक्टर स्तर पर मानव श्रृंखला निर्माण हेतु सभी कार्यों को पूर्ण किया गया है या नहीं इसकी समीक्षा बारिकी से जिला पदाधिकारी कौषल कुमार द्वारा की गई। उन्होने सब-सेक्टर में बनने वाले मानव श्रृंखला में व्यक्तियों की संख्या, मार्गों की मार्किंग आदि विषयों पर संबंधित पदाधिकारी से समीक्षा की।

उन्होने कहा कि निर्जन स्थानों पर विशेष व्यवस्था कर लोगों को पहुंचाए ताकि श्रृंखला कहीं से भी टूटे नहीं। मानव श्रृंखला निर्माण में भाग लेने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधी, जन वितरण दुकानदार, जीविका के समूह, आंगनवाड़ी केंद्रो से संबंधित लोग, स्थानीय लोग आदि को शामिल होने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। मानव श्रृंखला निर्माण के लिए संबंधित पदाधिकारी को अपने रूट के अनुसार माॅक ड्रिल करने का निर्देष भी दिया गया है। उन्होने कहा कि जिले के इन्ट्री प्वाइंट पर सुन्दर स्वागतम द्वार का निर्माण किया जाय।

उन्होने शिक्षा पदाधिकारी को निर्देष दिया कि सभी स्कूलों में 1 से 4 वर्ग के बच्चे स्कूल ग्राउन्ड के अन्दर ही मानव श्रृंखला का निर्माण करेंगे। हरिष्चंद्र स्टेडियम में बिहार मैप का निर्माण किया जाएगा। बैठक में सहायक समाहर्ता साहिला, उप विकास आयुक्त वैभव चौधरी, अपर समाहर्ता ओम प्रकाश, जिला परिवहन पदाधिकारी अभ्येन्द्र मोहन सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी संतोष झा, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर अनु कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली चंद्रषेखर आजाद, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद देवेन्द्र सुमन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here