निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश, एसडीपीओ ने कांडों की समीक्षा

0
771

नवादा टुडे डेस्क

कौआकोल। पकरीबरावां के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने शुक्रवार को जिले के नक्सल प्रभावित कौआकोल थाना पहुंचकर पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दरम्यान उन्होंने थाना में दर्ज लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई विभिन्न कांडों से सम्बंधित पंजियों का अवलोकन कर लंबित मामलों को त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया।

एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित सभी अनुसंधानकर्ताओं को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना अंतर्गत शराब कारोबारियों एवं शराबियों पर पैनी नजर रखने सहित पुलिस गश्ती को प्रभावी ढंग से लागू करने का भी निर्देश दिया। एसडीपीओ ने अधिकारियों को अपने सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए संदिग्ध लोगों की पहचान करने की भी बात कही। मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार समेत सभी एसआई, एएसआई मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here