मां के साथ मासुम गई थी खेत, यवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

0
1294

नवादा टुडे डेस्क

पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव से 7 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि बच्ची अपनी मां के साथ खेत गई थी। इस बीच उसकी मां साग तोड़ने थोड़ी दूर निकल गई थी।

इस बीच गांव के 20 वर्षीय भोला मांझी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर युवक भाग निकला। इस बाबत बच्ची के पिता ने युवक पर पकरीबरावां थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here