नारदीगंज में नंबर वन एटीएम मशीन की धोखाधड़ी से लागातार लोग परेशान

0
708

नवादा टुडे डेस्क  

नारदीगंज थाना क्षेत्र के नारदीगंज बाजार स्थित इंडिया नंबर वन एटीएम मशीन से रविवार को रुपया निकालने पहुंचा बलवा पर निवासी उपेंद्र प्रसाद का पुत्र जितेंद्र कुमार व गोतराइन निवासी गोरेलाल राजवंशी का पुत्र श्रीकांत राजवंशी के अकाउंट से पैसा कट गया और एटीएम के द्वारा पैसा की निकासी नहीं हुई। उपभोक्ताओं ने बताया मोबाइल पर रूपए निकासी का मैसेज आ गया परन्तु निकासी नहीं हो पाई।

जितेंद्र कुमार ने बताया एटीएम से 3000 रुपए निकालने गया था। जब मशीन में एटीएम कार्ड डाला तो पैसे  की निकासी भी नहीं हुई और 3000 निकालने का मैसेज आया। इसी तरह श्रीकांत राजवंशी एटीएम से 1000 रुपए निकालने गया उसका भी रुपया नहीं निकला लेकिन रुपया निकलने का मैसेज आ गया। बताते चलें कि नारदीगंज बाजार में सबसे अधिक धोखाधड़ी की घटना इसी एटीम से हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here