बिजली पोल में टकराया चावल लदा ट्रक , हजारों का नुकसान

0
726

नवादा टुडे डेस्क

हिसुआ चावल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली पोल में टकरा गया। इससे बिजली का पोल और बिजली विभाग की चाहरदिवारी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना हिसुआ-गया रोड में बिजली विभाग के पावर सब स्टेशन के पास की है जहां एक ट्रक पावर सब स्टेशन की चाहरदिवारी और पोल से टकरा गई। चहारदिवारी के कारण ट्रक पलटने से बच गया ।

ठोकर मारने के कारण बिजली विभाग को हजारों रूपए का नुकसान हुआ है । बिजली विभाग के कर्मियों ने इसकी  सूचना पर हिसुआ पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है । जानकारी के अनुसार ट्रक जिले के वारिसलीगंज से चावल लादकर उतर प्रदेश जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here