नवादा टुडे डेस्क
नवादा कुशवाहा सेवा समिति नवादा के तत्वावधान में समाज के लोगों में शैक्षणिक क्रांति लाने की प्रतिबद्धता के उद्देश्य से रविवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके लिए जिला मुख्यालय में चार परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिसमें कुल छह सौ बहत्तर प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता परीक्षा की सफल संचालन के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल नवादा में जनार्दन प्रसाद, मॉडर्न इंग्लिश स्कूूल मिर्जापुर में उपेंद्र प्रसाद, स्पेक्टरम कोचिंग में डॉ अंशुमाला, सुपरफास्ट कोचिंग सेंटर में महेश्वरी प्रसाद को परीक्षा नियंत्रक बनाया गया। सभी पांचों केंद्रों पर संघ के अध्यक्ष डॉ भोला प्रसाद, परीक्षा संयोजक यमुना प्रसाद, बसंत प्रसाद, अविनाश कुमार निराला, रामचंद्र प्रसाद सोनी, कोचिंग संचालक इंद्रपाल जॉनसन , विनोद कुमार, अरुण कुमार वर्मा, काशीचक स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार द्वारा मोोटिवेशन क्लास हुआ।
प्रतिभा खोोज परीक्षा के सफल संचालन में समाजसेवी बसंत प्रसाद, किशोरी शरण वर्मा, नागेंद्र कुमार, प्रेम सिन्हा, राजकपूर, संतोष वर्मा, केदार प्रसाद, अर्जुन कुशवाहा, नवलकिशोर प्रसाद, संजय कुमार, दिलीप कुमार, अतुल कुमार, ललित प्रभा, सुजीत कुमार, विनीता प्रिया, रेणु सिन्हा, अर्पणा कुमारी, उमेश प्रसाद, मनोज कुमार, सुरभि कुमारी, अशोक कुमार सिन्हा, गौतम कुमार, सरयुग प्रसाद, अंजुलता कुमारी,नरेश कुशवंत,इंद्रजीत कुमार आदि की भूमिका भी काफी सराहनीय रही।




















































































































